33.2 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
Panipat

द्वारका से गुरुग्राम तक बनने वाली मेट्रो लाइन की डीपीआर बदली, अब यहां पर बनेंगे स्टेशन

द्वारका से गुरुग्राम तक बनने वाली मेट्रो लाइन की डीपीआर बदली, अब यहां पर बनेंगे स्टेशन

Metro line : दिल्ली के द्वारका से गुरुग्राम तक बनने वाली अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन की डीपीआर में बदलाव किया गया है। अब यह प्रोजेक्ट नई डीपीआर के हिसाब से ही बनने वाला है। दोबारा से बनाई की डीपीआर में स्टेशनों की निकास द्वार की चौड़ाई को बढ़ाया गया है। नई डीपीआर को मंजूरी के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के पास भेजा गया है।

जहां से मंजूरी मिलते ही दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन की तरफ से काम शुरू कर दिया जाएगा। द्वारका से गुरुग्राम तक बनने वाली इस मेट्रो लाइन के लिए 13,500 करोड़ का बजट बनाया गया है और इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की समयसीमा 2031 रखी गई है। मेट्रो लाइन द्वारका से गुरुग्राम के राजीव चौक तक अंडरग्राउंड होगी और इस बीच में पांच स्टेशन पर इसका ठहराव होगा।

द्वारका से गुरुग्राम तक लगेंगे 25 मिनट

द्वारका से गुरुग्राम तक बनने वाली नई मेट्रो लाइन के बाद दूरी घट जाएगी और घंटों का सफर मिनटों में आ जाएगा। प्लान के तहत द्वारका से गुरुग्राम के राजीव चौक् तक के सफर में केवल 25 मिनट लगेंगे।

इस रूट पर मेट्रो चलने से रोजाना करीब सवा लाख यात्रियों को आवागमन होगा। गुरुग्राम तथा पश्चिमी दिल्ली की ओर सड़क मार्ग से आने-जाने वालों की संख्या बढ़ने के बजाय कम होगी। अभी डीएमआरसी की मेट्रो दिल्ली से गुरुग्राम के बीच चलकर मिलेनियम सिटी तक ही पहुंच रही है।

गुरुग्राम से द्वारका मेट्रो लाइन पर यहां पर होंगे स्टेशन

द्वारका एक्सटेंशन प्वाइंट
बिजवासन
कापससेड़ा
सेक्टर 22 (दिल्ली-गुरुग्राम सीमा)
इफको चौक
राजीव चौक।

Related posts

PANIPAT:- घर पर ननद बुलाती थी लड़कों को, भाभी ने विरोध किया तो… 

Voice of Panipat

PANIPAT:- बंद कैफे से सामान चोरी करने वाले गिरोह का तीसरा आरोपी काबू, 6 स्पीकर, 1 एम्पलीफायर व बाइक बरामद

Voice of Panipat

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की सांसद संजय भाटिया ने सभी अधिकारियों से उनकी रिपोर्ट माँगी

Voice of Panipat

Leave a Comment