33.7 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
India News

त्योहारों को लेकर रेलवे ने शुरू की खास तैयारी, चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

त्योहारों को लेकर रेलवे ने शुरू की खास तैयारी, चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

पितृ पक्ष के बाद त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। हालांकि यह समय हर किसी के लिए खुशियों भरा होता है, लेकिन लोगों को अपनों के बीच खुशियां मनाने के लिए रेलवे को खास मशक्कत करनी पड़ती है। यहां तक कि पितृ पक्ष में होने वाले कई धार्मिक आयोजनों से ही रेलवे में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लग जाती है। पिछले लंबे समय से रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए खास ट्रेन की सौगात दी जा रही है। अब रेलवे ने इस बार के त्योहारी सीजन के लिए भी खास तैयारी की है।

रेलवे द्वारा विभिन्न रूटों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। क्योंकि अब
त्योहारों की आहट शुरू हो गई है, ऐसे में लोग पहले ही टिकट बुक करवाने लगे हैं। ऐसे में रेलवे की सीट फुल होने लगी हैं। ऐसे में जो लोग त्योहारों के मौके पर अपनों के बीच जाना चाहते हैं, उनके लिए रेलवे ने खास प्रबंध किए हैं। क्योंकि अभी तक की तैयारियों के अनुसार इसके लिए रेलवे ने 35 से अधिक ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित करने का फैसला लिया है।
अब बेशक रूटीन ट्रेनों में सीट फूल हो गई है, लेकिन स्पेशल ट्रेन आपको घर तक पहुंचाने के लिए तैयार रहेंगी। क्योंकि पितृपक्ष के बाद आने वाले त्योहारों जैसे दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान काफी भीड़ रहती है। विशेषकर बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाले रूटों पर यात्रियों की भीड़ सबसे अधिक रहती है। क्योंकि इन रूटों पर ट्रेनों की संख्या के मुकाबले यात्रियों की संख्या कहीं अधिक होती है।

करीब 1 महीने तक चलेंगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा इन रूटों पर फिलहाल 35 से अधिक ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। हालांकि आने वाले दिनों में ट्रेन की संख्या बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल यह ट्रेन दशहरा से लेकर छठ पूजा तक के लिए शेड्यूल की गई हैं। यानी अक्टूबर से इनका संचालन शुरू किया जाएगा और नवंबर तक ट्रेन चलेंगी। यात्रियों के लिए यह साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएंगी। यानी यात्री अपनी सुविधा के लिए अब इन ट्रनों भी अपनी सीट बुक करवा सकते हैं।

इन रूटों पर दौड़ेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अब तक की गई व्यवस्था के अनुसार जो ट्रेन चलाई जानी हैं, उनमें आनंद विहार टर्मिनल से बिहार के भागलपुर तक 04062- 04061 नंबर से ट्रेन चलाई जाएंगी। इसका परिचालन 10 अक्टूबर से शुरू होगा और 26 नवंबर तक ट्रेन चलेगी। इसी प्रकार उत्तराखंड के ऋषिकेश से पश्चिम बंगाल के लिए भी ट्रेन चलेगी। ट्रेन नंबर 04312 और 04311 का परिचालन 16 अक्टूबर से शुरू होगा और यह ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी और धनबाद के रास्ते कोलकाता तक चलेगी।
वहीं पंजाब के अमृतसर से कोलकाता तक ट्रेन नंबर 04624 और 04623 तक चलेगी। यह ट्रेन हरियाणा के अंबाला से 7 अक्टूबर से चलेगी। ट्रेन सहारनपुर, सीतापुर, गोरखपुर, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर और बरौनी के रास्ते कोलकाता तक जाएगी। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर और बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04668 और 04667 का संचालन 4 अक्टूबर से शुरू होगा। यह ट्रेन बरेली, हरदोई, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, छपरा और हाजीपुर होते तक बरौनी पहुंचेगी। वहीं नई दिल्ली और दानापुर के बीच भी स्पेशल ट्रेन 04090 और 04089 का संचालन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक होगा।

Related posts

पानीपत में खेत से सबमर्सिबल की तार चोरी करने वाले 1 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA के 50 हजार पुलिस कर्मचारियों को मिलेगा Mobile भत्ता, वित्त विभाग ने दी मंजूरी

Voice of Panipat

Panipat:- किसान पर गो# ली चलाकर जानलेवा हम# ला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 देसी पिस्तौ# ल बरामद

Voice of Panipat