34.3 C
Panipat
September 18, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा सरकार अवैध कालोनियों पर हुई सख्त, अब चलेगा पीला पंजा

Haryana government cracks down on illegal colonies

Illegal constructions demolished : हरियाणा के विभिन्न जिलों में अवैध तरीके से काटी जा रही कालोनियों को लेकर सरकार सख्त हो गई है। सरकार की तरफ से आदेश दिया है कि अवैध तौर पर पनप रही कालोनियों पर तुरंत ही ध्वस्त किया जाए और लोगों से भी अपील की है कि ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आए, नहीं तो उनकी पूंजी खत्म हो जाएगी।

सरकार के आदेशानुसार अब प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला योजनाकार की तरफ से ऐसी कालोनियों पर पीला जेसीबी चलाने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण(एसएमडीए) के अंतर्गत आने वाली जमीन पर जिला योजनाकार की टीम ने जेसीबी चलाई और वहां पर निर्माणों को गिरा दिया गया।

जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नीलम शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध निर्माणों को प्रारंभिक चरण में ही ध्वस्त करने के लिए उपायुक्त नेहा सिंह के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसएमडीए की टीम ने गांव सोहटी की राजस्व संपदा में 6.5 एकड़ पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान 2 डीपीसी, 2 बाउंड्री वॉल और 2 एकड़ में फैले कच्चे रास्तों को ध्वस्त किया गया।

डीटीपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार द्वारा कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सडक, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं की जाती। इससे आपकी मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है अथवा नहीं।

उन्होंने कहा कि नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण करने से पूर्व एसएमडीए के सीईओ से अनुमति लेना अनिवार्य है अन्यथा एसएमडीए द्वारा अवैध कालोनीध्निर्माण को किसी भी समय नियंत्रित क्षेंत्र अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक संबंधित जानकारी के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण कार्यालय,चौथा तल, काराधान विभाग, सेक्टर-12, सोनीपत में सम्पर्क कर सकता है। तोडफोड की कार्यवाही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट बिजली विभाग से एसडीओ रवि खोखर तथा एसएमडीए इंफोरर्समेंट व पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई।

Related posts

PANIPAT में सरकारी कर्मचारी को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

Voice of Panipat

पति ने पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Voice of Panipat

हरियाणा बोर्ड में 6वीं से 8वीं तक अब बाल चित्रकला की जगह लगी कला सेतु पुस्तक, आधुनिक तकनीक के साथ लोककला व परंपरा को भी सिखाएंगे 

Voice of Panipat

Leave a Comment