रेलवे विभाग द्वारा दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पूजा पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे विभाग की तरफ से भीड़ को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है। जहां पर देश के बड़े शहरों के बीच में अक्टूबर व नवंबर माह में स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, ताकि दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोग त्योहार पर आसानी से घर पहुंच सकें।
इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बाद नियमित चलने वाली ट्रेनों में वेटिंग कम हो जाएगी। हालांकि रेगुलर चलने वाली ट्रेनों में फिलहाल टिकट बुकिंग रिग्रेट तक पहुंच गई है। रेलवे विभाग की तरफ से यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों के बीच में ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन उन राज्यों से होकर निकलेगी, उनको भी फायदा मिलने वाला है।
आपको बता दे कि रेलवे विभाग द्वारा चिन्हित इन राज्यों से काफी लोग काम के सिलसिले में दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात में जाते है। ऐसे में इन राज्यों के अंदर से चलकर दिल्ली व दूसरे राज्यों में जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग काफी ज्यादा रहती है।
102 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों को चलाया गया
रेलवे विभाग ने त्योहारी सीजन में चलने वाली स्पेशल 102 ट्रेनों के नंबर जारी किए गए है, हालांकि यह नंबर अप व डाउन दोनों में अलग-अलग ट्रेन के रूप में गिना गया है, हालांकि वास्तविक रूप में केवल 51 ट्रेन ही चलेगी, लेकिन यह ट्रेन अप व डाउन दोरों रुट पर चलेगी।
रेलवे विभाग की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार यह ट्रेन अक्टूबर माह से शुरू हो जाएगी और दिसंबर तक चलेगी। रेलवे की इस लिस्ट में कुछ नई स्पेशल ट्रेन भी हैं, जबकि कुछ मौजूदा ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। वहीं, कुछ ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।
बिहार और बंगाल की तरफ जाने वाली स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 03041 हावड़ा-रक्सौल और ट्रेन संख्या 03042 रक्सौल-हावड़ा 15-16 अक्टूबर से 26-27 नवंबर तक 7-7 ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल और ट्रेन संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा 17-18 अक्टूबर से 28-29 नवंबर तक 7-7 ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 03135 सियालदह-पटना और ट्रेन संख्या 03136 पटना-सियालदह 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक 7-7 ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 03133 सियालदह-सीतामढ़ी और ट्रेन संख्या 03134 सीतामढ़ी-सियालदह 16-17 अक्टूबर से 27-28 नवंबर तक 7-7 ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 03131 सियालदह-गोरखपुर और ट्रेन संख्या 03132 गोरखपुर-सियालदह 13-14 अक्टूबर से 26-27 नवंबर तक 14-14 ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 03185 कोलकाता-मधुबनी और ट्रेन संख्या 03186 मधुबनी-कोलकाता 13-14 अक्टूबर से 24-25 नवंबर तक 7-7 ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 03187 कोलकाता-मधुबनी और ट्रेन संख्या 03188 मधुबनी-कोलकाता 16-17 अक्टूबर से 27-28 नवंबर तक 7-7 ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 03511 आसनसोल-पटना और ट्रेन संख्या 03512 पटना-आसनसोल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक 7-7 ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 03527 आसनसोल- गोरखपुर और ट्रेन संख्या 03528 गोरखपुर-आसनसोल 16-17 अक्टूबर से 27-28 नवंबर तक 7-7 ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 03465 मालदा टाउन-दीघा और ट्रेन संख्या 03466 दीघा-मालदा टाउन 17-18 अक्टूबर से 28-29 नवंबर तक 7-7 ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 03005 हावड़ा-लुमडिंग और ट्रेन संख्या 03006 लुमडिंग-हावड़ा 16-17 अक्टूबर से 27-28 नवंबर तक 7-7 ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 03129 कोलकाता-न्यू जलपाईगुड़ी और ट्रेन संख्या 03130 न्यू जलपाईगुड़ी-कोलकाता 17-18 अक्टूबर से 29-30 नवंबर तक वीकेंड पर 14-14 ट्रिप चलेंगी। इसमें जनरल, स्लीपर और AC कोच शामिल होंगे।
ट्रेन संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता और ट्रेन संख्या 05059 कोलकाता-लालकुआं 8-10 अक्टूबर से 26-28 नवंबर तक 8-8 ट्रिप चलेंगी। इन दोनों ही ट्रेनों का ठहराव नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह रेलवे स्टेशनों पर होगा।
दिल्ली से बिहार रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 09601 मदार जंक्शन-पटना जंक्शन और ट्रेन संख्या 09602 पटना जंक्शन-मदार जंक्शन 1-2 अक्टूबर से 26-27 नवंबर तक 9-9 अतिरिक्त ट्रिप चलेंगी। ट्रेन संख्या 09601 के टुंडला जंक्शन पर समय में भी बदलाव किया गया है। 1 अक्टूबर से यहां इसका समय 14:45 से 14:50 बजे किया गया है.
प्रयागराज-शकूर बस्ती रूट पर भी यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। ट्रेन संख्या 02417 प्रयागराज-शाकुर बस्ती और 02418 शकूर बस्ती-प्रयागराज 11 सितंबर से 14-15 अक्टूबर तक रोजाना 34-34 ट्रिप चलेंगी। इसके बाद अक्टूबर से दिसंबर के बीच ये ट्रेनें हफ्ते में चार दिन चलेंगी।
ट्रेन संख्या 04163 नारायणपुर बाजार-शकूर बस्ती और ट्रेन संख्या 04164 शकूरर बस्ती-नारायणपुर बाजार अक्टूबर से दिसंबर के बीच हफ्ते में तीन दिन 27-27 ट्रिप चलेंगी।
उत्तरप्रदेश से गुजरात, महाराष्ट्र की तरफ जाने वाली ट्रेन
ट्रेन संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल-आसरवा 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 9 ट्रिप चलेगी। ट्रेन संख्या 01906 आसरवा-कानपुर सेंट्रल 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक 9 ट्रिप चलेगी।
ट्रेन संख्या 01907 आगरा कैंट-उधना 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक 8 ट्रिप चलेगी। ट्रेन संख्या 01908 उधना-आगरा कैंट 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक 8 ट्रिप चलेगी।
ट्रेन संख्या 01909 आसरवा-आगरा कैंट 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक 8 ट्रिप चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01910 आगरा कैंट-आसरवा 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक 8 ट्रिप चलेगी।
ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक 9 ट्रिप चलेगी। ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक 9 ट्रिप चलेगी।
प्रयागराज रेलवे जंक्शन से चलेगी कई स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 04105 प्रयागराज-उधना 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक 18 ट्रिप चलेगी। ट्रेन संख्या 04106 उधना-प्रयागराज 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 18 ट्रिप चलेगी।
ट्रेन संख्या 04179 प्रयागराज-साबरमती 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक 17 ट्रिप चलेगी। ट्रेन संख्या 04180 साबरमती-प्रयागराज 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक 17 ट्रिप चलेगी।
ट्रेन संख्या 04119 सुभेदारगंज-वलसाड और 04120 वलसाड-सुभेदारगंज 3-4 अक्टूबर से 28-29 नवंबर तक 9-9 ट्रिप चलेंगी। ट्रेन संख्या 04139 प्रयागराज-दादर और 04140 दादर-प्रयागराज भी अक्टूबर से नवंबर के बीच 9-9 ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 04155 सुभेदारगंज-उधना और 04156 उधना-सुभेदारगंज हफ्ते में दो दिन 12-12 ट्रिप चलेंगी। इनकी सेवा 19 अक्टूबर से 26 नवंबर और 20 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच होगी।
ट्रेन संख्या 04175 सुभेदारगंज-दादर और 04176 दादर-सुभेदारगंज 8-8 ट्रिप, जबकि ट्रेन संख्या 04177 सुभेदारगंज-वलसाड और ट्रेन संख्या 04178 वलसाड-सुभेदारगंज भी 8-8 ट्रिप चलाई जाएगी।
ट्रेन संख्या 04169 सुभेदारगंज-इंदौर और ट्रेन संख्या 04170 इंदौर-सुभेदारगंज हफ्ते में दो दिन 17-17 ट्रिप चलाई जाएगी। चलेंगी 04173 प्रयागराज-वेरावल और 04174 वेरावल-प्रयागराज 9-9 ट्रिप चलाई जाएगी।
इन ट्रेनों में भी लगाए गए अतिरिक्त फेरे
ट्रेन संख्या 04103 सुभेदारगंज-पनवेल और ट्रेन संख्या 04104 पनवेल-सुभेदारगंज 21 अक्टूबर से 18-19 नवंबर के बीच 5 अतिरिक्त ट्रिप अतिरिक्त चलेगी।
ट्रेन संख्या 02877 रांची-आनंद विहार और 02878 आनंद विहार-रांची 3-4 अक्टूबर से 28-29 नवंबर के बीच 9-9 अतिरिक्त ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 04157 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता और ट्रेन संख्या 04158 कोलकाता-कानपुर सेंट्रल 6-7 अक्टूबर से 24-25 नवंबर के बीच 8-8 ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 01911 आगरा कैंट-कोलकाता और ट्रेन संख्या 01912 कोलकाता-आगरा कैंट 1-2 अक्टूबर से 26-27 नवंबर के बीच 9-9 ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल और ट्रेन संख्या 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 7-8 अक्टूबर से 29-30 नवंबर के बीच 16-16 ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 05183 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस और ट्रेन संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ 3-5 अक्टूबर से 28-30 नवंबर के बीच 9-9 अतिरिक्त ट्रिप चलेंगी।
पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी चलाई स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 08047 संतरागाछी-नाहरलागुन 11, 18 और 25 सितंबर को 3 अतिरिक्त ट्रिप चलेगी। ट्रेन संख्या 08048 नाहरलागुन-संतरागाछी 12, 19 और 26 सितंबर को 3 अतिरिक्त ट्रिप चलेगी।
ट्रेन संख्या 04127 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी और 04128 गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल 10-11 सितंबर से 10-11 दिसंबर तक 14-14 अतिरिक्त ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 05932 डिब्रूगढ़-कोलकाता और ट्रेन संख्या 05931 कोलकाता-डिब्रूगढ़ 5-7 सितंबर से 28-30 नवंबर तक 13-13 अतिरिक्त ट्रिप चलेंगी।
ट्रेन संख्या 05736 कटिहार-अमृतसर और ट्रेन संख्या 05735 अमृतसर-कटिहार 9-11 सितंबर से 25-27 नवंबर तक 12-12 अतिरिक्त ट्रिप चलेंगी।

