Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार मौसम फिर पूरी तरह से बदल गया है। कई जिलों में मानसून गतिविधियों से तूफानी बारिश के आसार जताये गए है। पिछले दिनों की बारिश ने प्रदेश के कई जिलों में भारी नुकशान किया है। वहीँ आज 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार राज्य में आज ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीँ कई जिलों में तेज हवाओं के साथ यह असर देखने को मिल सकता है।
बुधवार को बारिश से नुकशान
हरियाणा में बुधवार देर रात 1:30 बजे मौसम में अचानक बदलाव हुआ। तूफान और वर्षा से 1500 से ज्यादा पेड़ टूट गए।
300 से ज्यादा बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा है। तेज वर्षा के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज किया गया है।
आज इन जिलों में भारी बारिश के आसार
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार मानसून ट्रफ रेखा के राज्य के करीब आने से मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है।
आज प्रदेश के 18 जिलों पंचकूला, अंबाला, नूंह, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, यमुनानगर, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, और पलवल में कई स्थानों पर गर्जन-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में मौसम मुख्य रूप से शुष्क से आंशिक परिवर्तनशील रह सकता है।
तापमान में गिरावट
हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीँ लोगों को अब रात के समय ठंढ का एहसास होने लग गया है। आने वाले दिनों में मौसम साफ़ रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

