34.6 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा में 11 सितंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, देखें बारिश को लेकर मौसम विभाग का नया अपडेट

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इस वजह राज्य में बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिल रही है। पश्चिमी हवाओं से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को उमसभरी गर्मी सताने लगी है। अब बारिश को लेकर मौसम विभाग का नया अपडेट सामने आया है।

आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार आज 9 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बारिश की भी संभावना है। लेकिन इससे दिन के तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

11 सितंबर से बदलेगा मौसम

हालांकि 11 सितंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 10 सितंबर के बाद प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की संभावना बन रही है और फिर 11-12 सितंबर को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

बारिश न होने से बढ़ा तापमान

हरियाणा में बारिश न होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई जिलों में तेज धूप और हवा में बदलाव के कारण दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी पिछले 24 घंटों के दौरान मामूली बढ़ोतरी हुई, हालांकि औसत तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। गुरुग्राम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0°C दर्ज किया गया।

Related posts

Weather Forecast: हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां- कहां होगी बारिश ?

Sahab Ram

HARYANA में 3 दिन बाद बदलेगा मौसम

Voice of Panipat

HARYANA:- तापमान पहुंचा 45 डिग्री के पास 14 जिलों में लू का अलर्ट 

Voice of Panipat

Leave a Comment