September 7, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के सिरसा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

हरियाणा के सिरसा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। यहां डबवाली के गोल बाजार चौकी में तैनात ASI जगजीत सिंह को कथित तौर पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसीबी  टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम को एएसआई द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद ACB ने कार्रवाई की योजना बनाई और ACB सिरसा प्रभारी सत्यवान के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

जिसके बाद एएसआई जगजीत सिंह को 20 हजार रुपये की कथित रिश्वत राशि लेते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने नियमानुसार आवश्यक साक्ष्य जुटाए। गिरफ्तारी के बाद आरोपी एएसआई से पूछताछ की जा रही है।

एसीबी इंचार्ज सिरसा सत्यवान के अनुसार, ASI जगजीत सिंह ने किस मामले में रिश्वत की मांग की थी। इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल एसीबी की टीम शिकायत से जुड़े तथ्यों के साथ-साथ रिश्वत मांगने के कारण और लेन-देन की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

Related posts

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, 1000 करोड़ की लागत से तैयार होंगे 466 वाटर वर्क्स

Sahab Ram

धारा 370 हटने के बाद आज पहली बार कश्मीर में PM मोदी

Voice of Panipat

चीन ने 3 भारतीय खिलाड़ियों की एंट्री रोकी, जानिए पूरी खबर

Voice of Panipat

Leave a Comment