September 6, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के नूंह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, बेटी और बेटे की मौत

Haryana News: हरियाणा के नूंह से बेहद ही हैराने करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले के नगीना गांव में रविवार को एक महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। कुएं के पानी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। जबकि महिला को बचा लिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार नगीना गांव निवासी 30 वर्षीय समरीन ने अपने 2 साल के बेटे अजलान और 4 साल की बेटी समायरा के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों को कुएं से बाहर निकाला गया। तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। लेकिन समरीन को जिंदा बचा लिया गया। पुलिस ने समरीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

साथ ही दोनों बच्चों के शवों को अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया ? इस पर कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की असल वजह साफ हो पाएगी।

Related posts

पानीपत मे आरोपी पति गिरफ्तार, चरित्र पर के चलते की थी पत्नी की ह #त्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

  GST काउंसिल की बैठक आज, Health Insuranceपर टैक्स 18% से कम किया जा सकता है

Voice of Panipat

दिल्ली में 9-18 नवंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Voice of Panipat

Leave a Comment