September 6, 2026
Voice Of Panipat
India News

मानसून के सीजन में महंगाई की मार, मटर- अदरक के भाव ने लगाया दोहरा शतक, दोगुनी हुई कीमतें

चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे आमजन को अब फलों और सब्जियों की आसमान छूती कीमतें रूला रही है। रोजाना इस्तेमाल होने वाली सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने रसोई घर का बजट हिला कर रख दिया है। कुछ दिन पहले तक जो लोग किलो में सब्जियां खरीद रहे थे वो अब आधा किलो और ग्राम पर आ गए हैं।

मटर- अदरक ने लगाया दोहरा शतक

रोजाना इस्तेमाल होने वाली सब्जियों की बात करें तो प्याज 60 रुपए प्रति किलो, टमाटर 90 रुपए, भिंडी 70 रुपए, फूलगोभी 100 रुपए, शिमला मिर्च 55 रुपए, गाजर 50 रुपए और करेला का भाव 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। कुछ दिनों पहले तक टमाटर और प्याज का भाव 30 रुपए प्रति किलो तक था लेकिन अब प्याज दोगुना यानी 60 रुपए और टमाटर तीन गुना यानी 90 रुपए तक पहुंच गया है।

वहीं, मटर और अदरक का भाव आमजन की जेब को अच्छी-खासी ढीली कर रहा है। दोनों के भाव ने दोहरा शतक लगा दिया है। मटर का वर्तमान भाव लगभग 200 रुपए प्रति किलो और अदरक 200 रुपए प्रति किलो से ज्यादा बिक रहा है। नींबू का भाव भी 80 रुपए प्रति किलो पहुंच चुका है। आलू का भाव 30 से बढ़कर 50 रुपए और खीरे का भाव 30 से बढ़कर 40 रुपए प्रति किलो हो गया है। घीया भी 40 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है।

महंगाई की मार से बिगड़ा रसोई का बजट

सब्जी विक्रेता ने बताया कि मंडियों में सब्जी की आवक सुचारू रूप से हो रही है, लेकिन भाव ऊंचे होने के चलते बिक्री प्रभावित हो रही है। 2 से 3 किलो सब्जी खरीदने वाले लोग अब एक किलो या आधा किलो सब्जी खरीद कर काम चला रहे हैं। लोगों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल से लेकर चीनी और दूध आदि चीजों के दाम पहले ही आसमान छू रहे हैं और अब सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने रसोई का खर्च बढ़ा दिया है। आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है।

Related posts

इस दिन से शुरू हो रही है चार धाम यात्रा, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Voice of Panipat

पानीपत की जिला परिषद की चेयरपर्सन काजल देशवाल भाजपा में शामिल, प्रदेशाध्यक्ष ने पहनाया पटका

Voice of Panipat

मंत्री अनिल विज एक्शन में, परिवहन विभाग से सारे पुलिसवालों की छुट्टी

Voice of Panipat

Leave a Comment