रेलयात्रा करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। यदि आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
चंडीगढ़ स्टेशन नहीं जाएगी ये ट्रेनें
धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनीष सौरभ ने बताया है कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। जिसके चलते टाटा-जम्मूतवी और संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेनें अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। दोनों ही ट्रेनें अब साहिबजादा अजीत सिंह नगर मोहाली स्टेशन पर अस्थायी ठहराव लेंगी।
प्रभावित ट्रेनों की सूची
ट्रेन नंबर 18309, संबलपुर- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 08.09.26 से 13.10.26 तक।
ट्रेन नंबर 18310, जम्मूतवी- संबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 09.09.26 से 13.10.26।
ट्रेन नंबर 18101, टाटानगर- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 09.09.26 से 13.10.26 तक।
ट्रेन नंबर 18102, जम्मूतवी- टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन 10.09.26 से 15.10.26 तक।

