Kal 6 September Ka Mausam: देशभर में मानसून सक्रिय है। इस वजह से अलग- अलग राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग ने कल 6 सितंबर को हरियाणा- पंजाब समेत 24 राज्यों भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी दी है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ ओले भी गिर सकते है। वहीं पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
बारिश को लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवाओं का असर पूर्वी राज्यों में देखने को मिलेगा। राजस्थान के आसपास के इलाके में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भागों और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इसकी वजह से कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
इन 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कल यानी 6 सितंबर को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश,असम, नागालैंड, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना जताई है।
इन राज्यों में आंधी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। मौसम में इस बड़े बदलाव के कारण किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों को नदी और समुद्री इलाके से दूर जाकर रहने सलाह दी गई है।

