September 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में किसानों को पराली जलाना पड़ेगा महंगा, होगी FIR और लगेगा भारी जुर्माना

हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सूबे की नायब सैनी सरकार ने विशेष तकनीक व सख्त निगरानी की योजना बनाई है। अब फसल अवशेष जलाने वालों का पूरा ब्योरा एक विशेष ऐप में दर्ज होगा। इसके लिए 8 हजार से ज्यादा नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक अधिकारी को 100-100 किसानों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

तुरंत दर्ज होगी एफआईआर

नोडल अधिकारी ऐप के जरिए धान उगाने वाले किसानों की कटाई से लेकर अवशेष प्रबंधन तक की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पराली जलाने की सूरत में ऐप पर फोटो अपलोड कर तुरंत जुर्माना व एफआईआर दर्ज की जाएगी।

गुरुवार को आयोजित हुई वायु गुणवत्ता आयोग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक में इन तैयारियों की समीक्षा की गई है। निगरानी को पुख्ता बनाने के लिए विशेष रूप से शाम 3 से रात 9 बजे तक उच्च गुणवत्ता वाले कैमरों, GNSS और लाइव स्ट्रीमिंग से लैस ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

पहले होगा ट्रायल

संवेदनशील हॉटस्पॉट गांवों की ड्रोन मैपिंग कर डेटा को राजस्व नक्शों से जोड़ा जाएगा और 3 महीने तक वीडियो रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा। योजना के तहत पराली प्रबंधन और वैज्ञानिक निगरानी के लिए 746 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, ताकि साल 2030 तक पराली जलाने पर पूर्ण नियंत्रण का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

फसल कटाई से पहले 1 ब्लॉक का चयन होगा। इसके रेड व यलो जोन के गांवों में ट्रायल भी किया जाएगा। इस दौरान न केवल ऐप को परखा जाएगा, बल्कि ड्रोन भी उड़ाकर देखे जाएंगे। फिलहाल दृश्या के 15 ड्रोन उड़ेंगे। इसके बाद पूरे प्रदेश में पुलिस के ड्रोन भी फसल अवशेष को जलाने से रोकने में लगाए जा सकते हैं।

Related posts

आज 15 से 18 साल के किशोरों को लगेगी वैक्सीन, ऐसे करे रजिस्ट्रेशन

Voice of Panipat

भाजपा की टिकट को लेकर 23-24 अगस्त को मीटिंग

Voice of Panipat

Breaking:- कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ स्सता, click करके चेंक करे रेट

Voice of Panipat

Leave a Comment