September 5, 2026
Voice Of Panipat
India News

Gold Silver Price: सोना हुआ महंगा, चांदी के गिरे दाम, फटाफट चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price: सोने के भाव में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आज 5 सितंबर को सोना महंगा हुआ और चांदी की कीमतों में गिरावट दिख रही है।

इस हफ्ते की शुरूआत में जहां 24 कैरेट सोना 1.52 लाख के आसपास था, वहीं अब हफ्ते के आखिरी दिनों में 24 कैरेट गोल्ड 1.56 लाख के पार पहुंच गया है। देशभर में आज 5 सितंबर 2026 24 कैरेट सोने का औसत भाव 1,54,800 रुपये से 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,465.34 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव

आज शनिवार को दिल्ली से लेकर चेन्नई तक 24 और 22 कैरेट गोल्ड दोनों के भाव में इजाफा हुआ है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 156820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।  वहीं 22 कैरेट का सोने का भाव 142560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में दो दिन पहले यानी 3 सितंबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,160 रुपये प्रति 10 ग्राम थी । 

इसके अलावा मुंबई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का सोने भाव 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमतों में गिरावट

आज 5 सितंबर को सोना महंगा हुआ, लेकिन चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। देश में आज 1 किलोग्राम चांदी का औसत भाव 2,45,000रुपये से 2,50,000 रुपये के बीच है। अलग-अलग शहरों, स्थानीय करों (Taxes) और मेकिंग चार्जेस के कारण दरों में थोड़ा अंतर हो सकता है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 66.72 डॉलर प्रति औंस है।

Related posts

राहगीरों को लूटने वाले पुलिस की गिरफ्त में

Voice of Panipat

कई दिनों से परेशान थी युवती, उसके बाद…

Voice of Panipat

Breaking:- 20 दिन बाद अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटे शुभांशु, समंदर में लैंड हुआ GRACE

Voice of Panipat

Leave a Comment