September 5, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मानसून सक्रिय होने के बाद पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक और नया अपडेट जारी कर दिया है। आज प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मानसून टर्फ रेखा श्री गंगानगर, रोहतक, फतेहगढ़ से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से 5 से 7 सितंबर तक हरियाणा के कई क्षेत्रों में हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जाएगी।

इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आज 5 सितंबर को राज्य के 15 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

सिरसा, फतेहाबाद समेत इन जिलों में होगी हल्की बारिश

इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद व रोहतक में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश का अनुमान है।

बीते शुक्रवार को भी  प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई। जिससे मौसम तो सुहावना हुआ, लेकिन बारिश की वजह से सड़को पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Related posts

अगर आप नया Smart Phone खरीदने के बारे में सोच रहे तो ये खबर जरुर पढ़े

Voice of Panipat

HARYANA में टूटा 42 साल का Record, 21 दिन से लगातार चल रही लू, आज कई जिलों में होगी बरसात

Voice of Panipat

हरियाणा के इन 3 जिलों में बारिश के आसार, देखें आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम ?

Sahab Ram

Leave a Comment