नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Simple Energy नामक कंपनी ने शुरूआती 1,09,999 रुपए की कीमत पर भारतीय मार्केट में अपना नया फैमिली- केंद्रित इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Wave लांच कर दिया है।
यह स्कूटर कंपनी की Simple One रेंज से नीचे पोजिशन किया गया है। Simple Wave में चार अलग-अलग बैटरी विकल्प, 243 किलोमीटर तक की दावा की गई IDC रेंज और कुल 70 लीटर का स्टोरेज दिया गया है।
25 सितंबर से डिलीवरी शुरू
कंपनी ने बताया है कि Simple Wave की डिलीवरी 25 सितंबर से शुरू हो जाएगी। हालांकि, इसके सभी वेरिएंट की कीमत और अलग-अलग शहरों में एक्स- शोरूम कीमत की जानकारी बाद में घोषित की जाएगी।
Simple Wave की खूबियां
- शुरुआती कीमत: 1,09,999 रुपए
- कुल कॉन्फिगरेशन: 6
- बैटरी विकल्प: 2.2 kWh से 5 kWh
- दावा की गई IDC रेंज: 110 KM से 243 KM
- अधिकतम स्पीड: 90 KM/H
- 0-40 KM/H: 3.3 सेकंड
- कुल स्टोरेज: 70 लीटर
- सीट की लंबाई: 920 mm
- 243 KM तक की रेंज
Simple Energy ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार बैटरी क्षमता के साथ पेश किया है। कंपनी का टॉप-स्पेक Wave+ मॉडल 5 kWh Nickel Cobalt Aluminium बैटरी पैक के साथ आता है, जबकि अन्य कॉन्फिगरेशन में Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
कंपनी ने किए बड़े दावे
कंपनी द्वारा इस स्कूटर की 90 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड का दावा किया गया है। कंपनी ने एक और दावा किया है कि यह स्कूटर 300 mm तक पानी में चलने की क्षमता रखता है। सभी बैटरी पैक को IP67 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है।

