September 4, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

हरियाणा रोडवेज ने लोहारू से चंडीगढ़ के लिए शुरू की सीधी बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

Haryana Roadways launches direct bus service from Loharu to Chandigarh

हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। जहां एक तरफ साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के भीतर लंबे रूटों पर भी सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भिवानी से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को एक और शानदार तोहफा दिया गया है।

हरियाणा रोडवेज का शानदार तोहफा हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा लोहारू से वाया बाढ़डा, चरखी दादरी व रोहतक होते हुए चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को सुविधा प्रदान की गई है। इस सीधी बस सेवा के शुरू होने से बाढ़ड़ा के यात्रियों को विशेष तौर पर बड़ी राहत मिलेगी।

हरियाणा रोडवेज विभाग ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोहारू से चंडीगढ़ तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। इस नई बस सेवा से विशेष रूप से बाढ़ड़ा, चरखी दादरी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को बीच रास्ते में बार-बार बस बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

फटाफट देखें टाइमिंग

नई बस सेवा के तहत बस सुबह 9 बजे लोहारू बस स्टैंड से रवाना होगी। इसके बाद बस करीब साढ़े 9 बजे बाढ़ड़ा पहुंचेगी और सुबह साढ़े 10 बजे चरखी दादरी बस स्टैंड पर ठहराव करेगी। इसके बाद बस रोहतक होते हुए चंडीगढ़ के लिए आगे रवाना होगी और निर्धारित समय के अनुसार शाम करीब 5 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

Related posts

पानीपत पुलिस की बड़ी कामयाबी: स्टूडेंट समेत 50 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल

Voice of Panipat

PANIPAT, सोनीपत और करनाल के लोगो के लिए खुशखबरी, बनेगे रेपिड मेट्रो लाइन के 17 स्टेशन

Voice of Panipat

सोना-चांदी खरीदने की कर रहे है तैयारी, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

Leave a Comment