अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम करवाना है तो आज ही करवा लें, क्योंकि कल कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। RBI ने कल 4 सितंबर यानी शुक्रवार के दिन बैंको की छुट्टी का ऐलान किया है। दरअसल शुक्रवार यानि कल को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई राज्यों में बैंकों में छुट्टी है और इस दौरान बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा।
इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। त्यौहार के चलते चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, जम्मू- कश्मीर, गुजरात, राजस्थान, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कोलकाता, तमिलनाडू, तेलंगाना, केरला, आंध्रप्रदेश में बैंको की छुट्टी रहेगी।
हरियाणा में भी कल बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर और हरियाणा सरकार की छुट्टियों की सूची के अनुसार, राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंको में कल 4 सितंबर को कामकाज नहीं होगा। इसके बाद फिर 5 सितंबर यानी शनिवार के दिन बैंक खुलेंगे।
इंटरनेट बैंकिंग का करें इस्तेमाल
बैंकों में छुट्टी के दौरान आप इंटरनेट बैकिंग का इस्तेमाल कर सकते है। बैंकों की इंटरनेट बैंकिंग सुविधाएं छुट्टियों के दौरान भी काम करती रहेंगी। इसके अलावा बैंकों के एटीएम भी खुले रहेंगे। इससे ग्राहकों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

