September 3, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENT

हरियाणा में KMP एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, 3 लोगों की हुई मौत, 9 घायल

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात वाहन ने ईको गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बाजरे की कटाई के लिए हरियाणा आ रहे थे 12 मजदूर
मिली जानकारी के अनुसार  ईको गाड़ी में सवार सभी 12 लोग उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बड़ेपुरा गांव के रहने वाले थे। ये लोग यूपी से Haryana के झज्जर जिले में बाजरे की कटाई के लिए आए थे।

अज्ञात वाहन ने ईको गाड़ी पर मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 4 बजे जैसे की ईको गाड़ी खरखौदा में आईएमटी के पास पहुंची, तो एक अज्ञात वाहन उस पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईको के परखच्चे उड़ गए और आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

3 की मौत, 9 लोग घायल
इस हादसे में ईको गाड़ी के ड्राइवर और आगे की सीट पर बैठे दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद खरखौदा थाना पुलिस  मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया है।

आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस
गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक PGI रेफर किया गया है।  पुलिस का कहना है कि मृतकों के शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही मौके से फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश भी की जा रही है।।

Related posts

दर्दनाक हादसा- ढाबे से खाना खाकर लौट रहे 3 युवकों की मौत, पढिए मामला

Voice of Panipat

हरियाणा के पंचकूला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवती को कुचला, ड्राइवर फरार

Sahab Ram

माता-पिता की पुकार, बेटे को मिले इंसाफ: गुरुग्राम का HIT AND RUN केस​

Voice of Panipat

Leave a Comment