September 3, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, पंचकूला- अंबाला समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मानसून के एक्टिव होने से प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
आज तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन 3 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 11 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन जिलों में सिरसा, हिसार फतेहाबाद, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखीदादरी, कैथल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल है।

हरियाणा में बढ़ेगी मानसून की गतिविधियां
मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में एक नया चक्रवातीय सर्कुलेशन बना है, जो मानसूनी हवाओं को अपनी तरफ खींच रहा है। इस वजह से  हरियाणा में पश्चिमी और उत्तरी हवाएं मिल रही हैं।

जिससे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

मानसून के सक्रिय होने से राज्य में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना बन रही है। 5 और 6 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

Related posts

Haryana सहित इन राज्‍यों में आज बदल सकता है मौसम, बारिश की संभावना

Voice of Panipat

हरियाणा के 10 जिलों में बारिश फरिदाबाद की सब्जी मंडी डूबी—–

Voice of Panipat

Haryana में मौसम को लेकर बड़ी Update, जाने कब बरसेंगे बादल

Voice of Panipat

Leave a Comment