September 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

हरियाणा के यमुनानगर में जिम के बाहर फाइनेंसर को मारी गोलियां, मौके पर ही मौत

Financier shot dead outside a gym in Haryana's Yamunanagar; dies on the spot.

हरियाणा के यमुनानगर में सुबह सुबह ही एक फाइनेंसर की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। मृतक फाइनेंसर सुबह जिम के लिए मॉडल टाउन में आया था। इसी दौरान बाइक पर आए बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की जिससे फाइनेंसर के सिर में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक फाइनसेंर 60 वर्षीय हरभजन सिंह प्रेम नगर के रहने वाले थे। आज सुबह रोजाना की तरह ही जिम करने के लिए आए थे, लेकिन बाहर निकलते वक्त बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी कमलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे।

परिवार के मुताबिक, हरभजन सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विदेश में रहता है, जबकि छोटा बेटा दिलबाग सिंह यमुनानगर में ही पिता के साथ फाइनेंस का काम करता है। हरभजन सिंह रोज सुबह मॉडल टाउन स्थित जिम में एक्सरसाइज करने जाते थे।

Related posts

INDIAN RAILWAY ने किया बड़ा फैसला, जनरल डिब्बो को AC में बदलेगा रेलवे

Voice of Panipat

हरियाणा के नए मंत्री असीम गोयल की लगातार बढ़ रही है मुश्किलें

Voice of Panipat

PANIPAT:- घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घर में पेंट का काम करने वाला युवक ही निकला चोर

Voice of Panipat

Leave a Comment