September 2, 2026
Voice Of Panipat
Education

Success Story: डॉक्टर से बनी IPS अफसर, बिना कोचिंग पहले प्रयास में क्रैक किया यूपीएससी

यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन आज हम आपको ऐसी महिला IPS अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होनें अपनी कड़ी मेहनत से इस परीक्षा को बिना कोचिंग पहले प्रयास में पास किया और वह आईपीएस बनी।

कौन है IPS अफसर नवजोत सिमी ?
डॉ. नवजोत सिमी बिहार कैडर की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। नवजोत का जन्म 21 दिसंबर 1987 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ। अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद नवजोत मेडिकल क्षेत्र में जाना चाहती थी।

डॉक्टर के तौर पर किया काम
इसके लिए उन्होनें लुधियाना के बाबा जसवंत सिंह डेंटल अस्पताल से BDS (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) की डिग्री पूरी की और डॉक्टर के रूप में काम भी किया। लेकिन एक समय ऐसा आया जब नवजोत ने यूपीएससी की परीक्षा देने का मन बना लिया। नवजोत के सामने डेंटल सर्जन के तौर पर एक शानदार करियर था, लेकिन नवजोत IPS अफसर बनना चाहती थी।

बिना कोचिंग शुरू की यूपीएससी की तैयारी
इसके लिए उन्होनें तैयारी शुरू कर दी। आमतौर पर युवा यूपीएससी जैसी मुश्किल परीक्षा को क्रैक करने के लिए कोचिंग का सहारा लेते है। लेकिन  नवजोत ने दिल्ली या किसी बड़े शहर के महंगे कोचिंग संस्थानों में दाखिला लेने के बजाय खुद ही पढ़ाई कर इस परीक्षा में सफलता हासिल करने का फैसला किया।  

पहले प्रयास में बनी अफसर
इसका नतीजा ये रहा कि पहले ही प्रयास में नवजोत की मेहनत रंग लाई। नवजोत साल 2018 में All India Rank 735 हासिल कर IPS अधिकारी बनीं और उन्हें बिहार कैडर आवंटित किया गया। बिहार कैडर मिलने के बाद उन्होंने पटना में डीएसपी (DSP), रोहतास में एसडीपीओ (SDPO), और बेगूसराय में बिहार सशस्त्र पुलिस (BSAP) की कमांडेंट जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। नवजोत ने साल 2020 में 2015 बैच के आईएएस अधिकारी तुषार सिंगला से शादी की थी।

Related posts

CBSE ने 9वी से 12वी के छात्रों के लिए लागू की NCrF नीति !

Voice of Panipat

हरियाणा के स्कूलों का बदला समय, पढ़िए नया टाइम टेबल

Voice of Panipat

PG में प्रवेश के लिए 10 अक्टूबर से काउंसलिंग होगी शुरु

Voice of Panipat

Leave a Comment