27 C
Panipat
September 22, 2026
Voice Of Panipat
EducationIndia News

CBSE ने 9वी से 12वी के छात्रों के लिए लागू की NCrF नीति !

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) – CBSE स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए क्रेडिट सिस्टम लागू करने की तैयारी की जा रही है। नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (NCrF) के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों को केवल विषयों की पढ़ाई ही नहीं, बल्कि स्किल डेवलपमेंट, प्रैक्टिकल और खेलकूद आदि के आधार पर भी क्रेडिट दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य स्कूली शिक्षा को उच्च शिक्षा से जोड़ना है।

NCrF के अनुसार अब एक एकेडमिक वर्ष में 1200 लर्निंग आवर्स के अंदर 40 क्रेडिट तय किए गए हैं। कक्षा 9वीं-10वीं में विषयों के अनुसार क्रेडिट निर्धारित किए गए हैं :
• तीन भाषाओं के लिए 12 क्रेडिट

  • गणित ,विज्ञान ,सामाजिक विज्ञान के लिए 4 क्रेडिट
  • कला शिक्षा, इंटरडिसिप्लिनरी फील्ड, शारीरिक शिक्षा एवं वेलबीइंग और स्किल बेस्ड एजुकेशन के लिए 2-2 क्रेडिट इसके साथ ही मुख्य विषयों के साथ वोकेशनल और एडिशनल विषय लेने वाले छात्रों को भी संबंधित क्रेडिट मिलेंगे। NCrF का मकसद छात्रों की कौशलपूर्ण सीख को एक क्रेडिट सिस्टम में जोड़ना है। इन क्रेडिट का इस्तेमाल आगे की पढ़ाई में क्रेडिट ट्रांसफर और विभिन्न प्रोफेशनल या वोकेशनल कोर्स में प्रवेश के अवसरों के लिए किया जा सकेगा। इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ अपनी रुचि और स्किल के अनुसार विषय चुनने तथा आगे की शिक्षा के लिए अधिक विकल्प मिलने की उम्मीद है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मार्च के पहले दिन आम आदमी को लगा झटका, फिर से महंगा हुआ सिलेंडर

Voice of Panipat

पानीपत की जिला परिषद की चेयरपर्सन काजल देशवाल भाजपा में शामिल, प्रदेशाध्यक्ष ने पहनाया पटका

Voice of Panipat

दिल्ली में 13 सितंबर को सुबह 6 बजे से चलेंगी मेट्रो सेवाएं, DMRC ने बताई ये वजह

Sahab Ram