33.4 C
Panipat
September 2, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा में फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ने से अब बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के ऊपर एक मजबूत चक्रवातीय सर्कुलेशन बना है और मानसूनी ट्रफ रेखा हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर खिसकी है, इस कारण हरियाणा में बारिश के आसार बन रहे हैं।

3 दिन कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम में हुए इस बदलाव के कारण कल 3 सितंबर से 5 सितंबर तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 सितंबर को मानसून की रफ्तार बढ़ेगी। इस दौरान उत्तरी व पूर्वी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

4 और 5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

वहीं 4 को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व पूर्वी जिलों में यलो अलर्ट जारी रहेगा। राज्य में 5 सितंबर को मानसून की गतिविधियां और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी व उत्तरी हरियाणा के लगभग 10-12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अगस्त के महीने में हुई इतनी बारिश

हरियाणा में अगस्त के महीने में मानसून की गतिविधियां कम देखने को मिली और बारिश बेहद कम हुई, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। अगस्त की बात करें तो हरियाणा में पिछले महीने सामान्य 146.1 मिमी के मुकाबले 135.4 मिमी ही बारिश हुई, जो कि पिछले 3 सालों में सबसे कम है।

Related posts

पानीपत में 54 दिन बाद इस हालत में मिली नाबालिग

Voice of Panipat

Karnal रेंज के मण्डलायुक्त संजीव वर्मा का हुआ वैक्सीन सर्टिफिकेट चैक, फिर मिली सचिवालय मे एंट्री

Voice of Panipat

हरियाणा के नूंह में 155 करोड़ की लागत से बनेगा 100 बेड वाला अस्पताल, सीएम ने दी बड़ी सौगात

Sahab Ram

Leave a Comment