33.4 C
Panipat
September 2, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

New Highway: हरियाणा में बन रहे इस एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, इन जिलों को मिलेगा फायदा

हरियाणा के अंबाला से शामली तक छह लेन के एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जिसका फायदा कई जिलों को मिलेगा। लगभग 122 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का काम लगभग 70% पूरा हो चुका है और इसे 2026 के लास्ट से मार्च 2027 तक पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है। जिसके बाद लोग बिना टोल टैक्स दिए, इस एक्सप्रेसवे पर सफर कर सकेंगे।  

यूपी को हरियाणा से जोड़ेगा एक्सप्रेसवे

हरियाणा के अंबाला से उत्तर प्रदेश के शामली के बीच बन रहा ये एक्सप्रेसवे 122 किलोमीटर लंबा होगा। भारतमाला परियोजना के तहत लगभग 4,800 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। ये एक्सप्रेसवे अंबाला (सोदापुर गांव) से शुरू होकर कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और सहारनपुर होते हुए शामली को जोड़ेगा।

एक्सप्रेसवे पर नही लगेगा टोल टैक्स

अंबाला- शामली एक्सप्रेसवे की खास बात ये है कि इस पूरे रूट पर कोई टोल प्लाजा नहीं होगा। इससे इस हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को टोल शुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोग बिना टोल टैक्स दिए ही आसानी से सफर कर सकेंगे।

अंबाला–शामली एक्सप्रेसवे (NH-344GM) के निर्माण के लिए 2022 के मध्य में टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई थी, जिसके बाद 2023 के शुरुआती महीनों में ज़मीनी स्तर पर निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अब मार्च 2027 तक ये कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके बाद यात्रियों के लिए इस एक्सप्रेसवे को खोल दिया जाएगा।

इस Expressway पर कोई ट्रैफिक सिग्नल, कट या चौराहा नहीं होगा, जिससे वाहन 100-120 किमी/घंटे की गति से बिना रुके चल सकेंगे। इस राजमार्ग के बन जाने से हरियाणा और पश्चिमी यूपी के बीच सफर आसान हो जाएगा।

Related posts

महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार, अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज

Voice of Panipat

Haryana: हरियाणा में अवैध निर्माण से लेकर खनन तक होगी डिजिटल निगरानी, मिलेगी ड्रोन और AI की ताकत

Sahab Ram

हरियाणा के लड़के की अनोखी प्यार की कहानी, जर्मन लड़की से हुई ऐसे मुलाकात, अब कर ली शादी

Voice of Panipat

Leave a Comment