33.4 C
Panipat
September 2, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

हरियाणा में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया। अगले कुछ दिन प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। इसी बीच मौसम विभाग ने किसानों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी कर दी है।

राज्य में बारिश की संभावना को देखते हुए  मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक किसानों को फसलों में सिंचाई और कीटनाशक/रसायन छिड़काव रोकने की सलाह दी है, क्योंकि अधिक नमी से कपास में सफेद मक्खी और धान में जड़ सुंडी का प्रकोप बढ़ सकता है।

अगले 3- 4 दिनों में तक होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक बार फिर मानसून की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इसी के चलते आज 2 सितंबर को राज्य के 3 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कल 3 सितंबर को मानसूनी रफ्तार पकड़ेगा। जिसके बाद 4 और 5 सितंबर तक पूरे प्रदेश में  भारी बारिश होने की संभावना है।

किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए मौसम विभाग ने किसानों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि किसान बारिश के इस मौसम में अगले 3-4 दिनों तक फसलों में सिंचाई न करें। साथ ही मौसम विभाग ने इस दौरान किसानों से फसलों में किसी भी तरह के रसायन या कीटनाशक का छिड़काव नहीं करने को कहा गया है।

हवा में नमी बढ़ने से कपास में सफेद मक्खी और धान में जड़ सुंडी का प्रकोप बढ़ सकता है। ऐसे में किसानों को फसलों की नियमित निगरानी करने और मौसम साफ होने पर ही आवश्यक दवाओं का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।  

Related posts

काजल दहिया के पिता की हुई थी हत्या, चार साल बाद खुला राज

Voice of Panipat

HARYANA:- 15 अक्टूबर को नायब सैनी लेंगे नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ,पहुंचेगे पीएम मोदी

Voice of Panipat

वायु प्रदूषण फैलाने वाले 14 जिलों में निर्माण कार्यों पर लगाई रोक, अगले आदेशों तक स्कूल भी रहेंगे बंद

Voice of Panipat

Leave a Comment