September 1, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में सुरक्षाकर्मी की बेटी ने UGC-NET में मारी बाजी, 99 परसेंटाइल किए हासिल

Haryana: हरियाणा के बहादुरगढ़ की बेटी स्नेहा राठी ने यूजीसी- नेट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

स्नेहा ने UGC- NET परीक्षा में 99 परसेंटाइल हासिल की है। इस बड़ी उपलब्धि के साथ स्नेहा ने Ph.D. के लिए क्वालीफाई किया है। स्नेहा की मेहनत और लगन से उन्हें ये मुकाम हासिल हुआ है।

स्नेहा के पिता रमेश राठी बहादुरगढ़ के एसडीएम अभिनव सिवाच के सुरक्षाकर्मी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी इस सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

स्नेहा ने लॉ (058) विषय में 99.0046450 परसेंटाइल हासिल की। लॉ विषय की परीक्षा के लिए कुल 31,940 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 25,619 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

NTA की ओर से जारी परिणाम के अनुसार स्नेहा को असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए क्वालीफाई घोषित किया गया है। स्नेहा ने UGC-NET के दोनों पेपरों में कुल 300 में से 190 अंक प्राप्त किए। ऐसे में स्नेहा का 99.0046450 परसेंटाइल हासिल करना उनकी मेहनत और बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

मिली जानकारी के अनुसार स्नेहा ने मास्टर डिग्री के आधार पर UGC-NET की परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम में उन्हें “Qualified for Assistant Professor & Admission to Ph.D.” घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के बाद स्नेहा के लिए उच्च शिक्षा और शिक्षण के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर खुल गए हैं।

पिता सुरक्षाकर्मी, बेटी ने हासिल किया बड़ा मुकाम

स्नेहा के पिता रमेश राठी बहादुरगढ़ के एसडीएम अभिनव सिवाच के सुरक्षाकर्मी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। स्नेहा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर UGC-NET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर परिवार का मान बढ़ाया है। स्नेहा की सफलता उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो उच्च शिक्षा और अकादमिक क्षेत्र में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

Related posts

हरियाणा में नशा तस्करी में शामिल लोगों की संपत्ति होगी अटैच, पानीपत सहित 10 जिलों मे बढ़ी नशे की लत

Voice of Panipat

दिल्ली में येलो अलर्ट लागू, अगले आदेशों तक स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Voice of Panipat

दो बाइक सवारों ने पैदल जा रहे युवक से मारपीट कर मोबाइल फोन छीन हुए फरार.

Voice of Panipat

Leave a Comment