हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में 6 लेन का 122 किलोमीटर लंबा हाईवे बनाया जा रहा है, जो हरियाणा के अंबाला को यूपी के शामली से जोड़ेगा। इस हाईवे के बनने से हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों को फायदा मिलेगा। वहीं प्रदेश के कई जिलों के बीच सफर बेहद आसान होने वाला है।
अंबाला- शामली एक्सप्रेसवे का काम तकरीबन 70 फीसदी पूरा भी हो चुका है। अगले साल मार्च 2027 में इसका निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। जिसके बाद इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।
हरियाणा के इन जिलों से होकर गुजरेगा हाईवे
इस हाइवे का निर्माण अंबाला से शामली के बीच हो रहा है। ये हाईवे हरियाणा के आठ जिलों करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, जींद, रोहतक से होकर गुजरेगा।
4900 करोड़ की लागत से बनेगा 122 किलोमीटर लंबा हाईवे
हरियाणा के अंबाला से उत्तर प्रदेश के शामली के बीच बन रहा ये हाईवे 122 किलोमीटर लंबा होगा। भारतमाला परियोजना के तहत लगभग 4,800 करोड़ की लागत से इसका निर्माण हो रहा है।
नही लगेगा टोल टैक्स
इसका हाईवे का काम साल 2024 में शुरू हुआ था और अब मार्च 2027 तक ये कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस राजमार्ग के बन जाने से पश्चिमी यूपी का सफर आसान हो जाएगा। वहीं, इस रूट का फायदा हरियाणा के लोगों को भी मिलने वाला है। खास बात ये है कि अंबाला से शामली तक बन रहे इस पूरे हाईवे पर कोई टोल प्लाजा नहीं होगा। इससे इस रूट पर सफर करने वाले लोगों को टोल शुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

