September 1, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के हांसी में नई सीवरेज पाइपलाइन बिछेगी, पुरानी पाइपलाइन का होगा सर्वे

हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हांसी शहर में पुरानी सीवर लाइन का जल्द सर्वे करवाया जाएगा और नई पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा।

विधानसभा सत्र के दौरान हांसी विधायक विनोद भयाना द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि हांसी में पूर्व में बनी सीवर लाइन का कुछ हिस्सा वर्ष 1980 में मुख्य रूप से तोशाम चुंगी से समाधा रोड तथा जींद चौक से समाधा रोड वाया त्रिकोणा पार्क और चार कुतुब क्षेत्रों में बिछाया गया था।

उन्होंने बताया कि शहर के निकास पानी की मात्रा बढ़ने के कारण इसमें दिक्कत आ रही है। इसे देखते हुए जल्द इसका सर्वे करवाकर नई पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने विधायक विनोद भयाना को आश्वस्त किया कि इस संबंध में जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

करनाल के CM डिप्टी मेयर वधवा ने छोड़ी BJP

Voice of Panipat

मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में तीसरा मेडल जीतने से चूकी

Voice of Panipat

मानसिक तनाव के चलते पिता ने 10 साल के बेटे को मारी गोली, और फिर खुद की आत्महत्या, पढिए पूरा मामला

Voice of Panipat

Leave a Comment