34.6 C
Panipat
September 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

हरियाणा में KMP पर बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत, खाटू श्याम से लौट रहे थे श्रद्धालु

Major accident on KMP Expressway in Haryana; 6 dead; pilgrims were returning from Khatu Shyam.

हरियाणा के पलवल में KMP पर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है जबिक 14 अन्य गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा पलवल जिले में कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर हुआ है। जिसमें पिकअप गाड़ी और ट्रक की टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के परिवार पिकअप गाड़ी में सवार होकर राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद ये सभी मथुरा के वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान केएमपी पर हादसा हो गया। पुलिस ड्राइवर को नींद आना इस हादसे का कारण मान रही है।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनपुर मुरैया, मकोया, चांदा और आसपास के करीब 21 ग्रामीण रक्षाबंधन पर्व पर अपने गांवों से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के दर्शन करने के लिए टाटा पिकअप से निकले थे। इन लोगों ने सोमवार की शाम को राजस्थान के खाटू श्याम और बालाजी के दर्शन किए थे। इसके बाद इनकी प्लानिंग मथुरा के वृंदावन में दर्शन करने की थी। इसी प्लानिंग के साथ सभी देर को ही पिकअप में सवार होकर मथुरा के लिए निकल गए थे।

पुलिस के मुताबिक, टाटा पिकअप को लोहे के सरिए और जाल लगाकर डबल डेकर बना रखा था। इससे पिकअप की हाइट भी ज्यादा हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब पिकअप गाड़ी ट्रक से टकराई तो अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीछे नीचे वाले हिस्से में बैठे लोग एक दूसरे के ऊपर आ गए, जबकि ऊपर वाले हिस्से में बैठ लोग नीचे आ गिए।

डॉक्टरों ने छह को मृत घोषित कर दिया, जिनमें विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी, सुधा और महेश शामिल है। वहीं, सुनील, श्वेता यादव, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा और गोरा देवी सहित 14 लोग घायल हुए हैं।

Related posts

प्रेमी जोड़े ने पहले खाया जहरीला पदार्थ, फिर बस मे हुए सवार और फिर..

Voice of Panipat

PANIPAT-पहले झगड़ा हुआ नही रही बेटी,फिर बेटी को बचाने के चक्कर में मां भी नही रही  

Voice of Panipat

HARYANA में स्कूलों से गायब रहने वाली टीचरों को बड़ा झटका

Voice of Panipat

Leave a Comment