Aaj Ka Mausam: देशभर में आज फिर से मानसून सक्रिय होने के चलते 1 सितंबर 2026 को कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। खासकर पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। इधर यूपी बिहार में भी आज बारिश होगी। जबकि पंजाब हरियाणा राजस्थान में आज मानसून सक्रिय होने से कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा पंजाब में आज का मौसम
हरियाणा के 10 से ज्यादा जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है वहीं पंजाब के कई इलाकों में आज मौसम बदलेगा। आज मानसून के सक्रिय होने के चलते तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम में थोड़ी तबदीली देखने को मिल रही है और थोड़ी ठंड भी लोगों को महसूस होने लगी है।
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में 1 से 3 सितंबर के बीच बारिश और आंधी की संभावना है। यहां आज करीब 40 KM प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं, जिसके चलते तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं कई इलाकों में हल्की बारिश से जाम की स्थिति भी बनी रह सकती है।
यूपी में बारिश-आंधी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून के चलते बारिश होने की संभावना है। यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, सोनभद्र, बांदा, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, बरेली, कानपुर, हरदोई, पीलीभीत, जौनपुर, अयोध्या, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोंडा, आजमगढ़, हमीरपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी है।
बिहार झारखंड में मौसम
बिहार के गया, पटना, सारण, सिवान, गोपालगंज, चंपारण, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय समेत कई जिलों में बारिश होगी। वहीं झारखंड के बोकारो, सरायकेला, पलामू, गुमला, धनबाद, सिमडेगा, रामगढ़, जमशेदपुर, चतरा, देवघर, हजारीबाग और दुमका में भी तेज हवा और बारिश का अलर्ट है।
पंजाब-राजस्थान में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में 1 से 3 सितंबर तक बारिश दिख रही है. इस दौरान कोटा, जयपुर, चूरू, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर, करौली, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली, राजसमंद, बालोतरा और बीकानेर में बादल बरस सकते. पंजाब के अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर और जालंधर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश में होगी बारिश
प्रदेश के खंडवा, सिवनी, खरगोन, सीधी, उमरिया, शहडोल, होशंगाबाद, धार, ग्वालियर, कटनी, अशोकनगर, उज्जैन, आगर मालवा, मंदसौर, रतलाम, नरसिंहपुर, भोपाल, इंदौर, दतिया, शिवपुरी और मंडला में बारिश देखने को मिल सकती है।
पहाड़ों तक बिगड़ेगा मौसम (Uttarakhand Weather)
पहाड़ी राज्यों पर मौसम देखें तो उत्तराखंड के चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और उत्तरकाशी में बारिश-आंधी की चेतावनी है। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल के सिरमौर, बिलासपुर, सोलन, धर्मशाला, कांगड़ा, मंडी और शिमला में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के मीरपुर, रियासी, राजौरी, बांदीपोरा, गांदरबल, पुंछ, कुपवाड़ा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामूला और जम्मू में भी बारिश का अलर्ट है।

