हरियाणा के गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी विकसित की जा रही है। जिसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। हरियाणा सरकार ने ग्लोबल सिटी के काम को तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी साल दिसंबर के महीने तक काम पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हाल ही में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी दी। सीएम ने बताया कि 1000 एकड़ में विकसित की जा रही ग्लोबल सिटी में करीब 1000 करोड़ रुपए की लागत से भौतिक प्रगति का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
इसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्लोबल सिटी में शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों के अलावा मॉल, थिएटर, लग्जरी होटल, सामुदायिक केंद्र और मैरिज पैलेस विकसित किए जाएंगे।
यहां नमो भारत मेट्रो ट्रेन चलाने की भी योजना है। इसके अलावा विशेष वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और ग्रीन लेक बनाई जाएगी। आगे चलकर ग्लोबल सिटी को द्वारका एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ने की तैयारी है।
क्या है ग्लोबल सिटी ?
हरियाणा के गुरुग्राम जिले में ग्लोबल सिटी का निर्माण Haryana स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा किया जा रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 1000 एकड़ क्षेत्र में इस ग्लोबल सिटी को विकसित किया जा रहा है।
ग्लोबल सिटी में बनेंगी दुबई, सिंगापुर जैसी बिल्डिंगे
हरियाणा की ग्लोबल सिटी में दुबई के बुर्ज खलीफा और सिंगापुर के प्रसिद्ध यूनिवर्सल स्टूडियों के तर्ज पर आइकोनिक बिल्डिंगे बनाई जाएंगी। इसमें 100 मंजिल से अधिक बिल्डिंग बनाने की अनुमति होगी।
एक बिल्डिंग की ऊचांई लगभग 620 से 700 मीटर होगी। एक बिल्डिंग में ही ऑफिस, शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और रहने के लिए फ्लैट (अपार्टमेंट्स) सब कुछ एक साथ मौजूद होंगे। इसके साथ ही इस ग्लोबल सिटी परियोजना को दो नेशनल हाईवे और एक स्टेट हाईवे से जोड़ने की भी तैयारी है।

