36.5 C
Panipat
August 31, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा में बिजली विभाग की बड़ी तैयारी, लोहे के पोल, चैनल पोल बदले जाएंगे – ऊर्जा मंत्री

यूएचबीवीएनएल द्वारा लोहे के पोल अर्थात् ट्यूबलर पोल और चैनल पोल अपने खर्च पर पीसीसी पोल के साथ बदले जायेंगें- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

पेहोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में लोहे के 91 बिजली पोल जनवरी 2027 तक पीसीसी पोल से बदले जाएंगे: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ, 31 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी लोहे के पोल अर्थात् ट्यूबलर पोल और चैनल पोल, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएनएल) द्वारा अपने खर्च पर पीसीसी  पोल के साथ बदले जायेंगें। हालाँकि, निगम के निर्देशों के अनुसार, रेल पोलों को निगम के खर्च पर नहीं बदला जाता है।

विज आज यहां चण्डीगढ में हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, पेहोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गुलदेहरा तथा ठसका मीरांजी गांवों के अंदर कोई एचटी/एलटी लोहे के पोल नहीं लगे हुए हैं। हालाँकि, इन गांवों के बाहरी क्षेत्र में 11 केवी कृषि फीडरों पर 107 लोहे के पोलों की पहचान की गई है, जिनमें से 16 रेल पोल हैं। इसके साथ ही, वर्ष 2014 से अब तक इन गांवों में लोहे के पोल से करंट लगने के कारण किसी भी जनहानि की कोई घटना रिपोर्ट नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि शेष 91 लोहे के पोलों को निगम द्वारा जनवरी, 2027 तक पीसीसी पोलों से बदल दिया जाएगा।

Related posts

मालिक की बहन से लड़ा रहा था इश्क, अब मिला शव, 4 के खिलाफ केस दर्ज

Voice of Panipat

हरियाणा में गुलाबी राशन कार्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव,जानिए इसके नुकसान और फायदे..

Voice of Panipat

गैगस्टर काला जठेड़ी करेगें शादी, 6 घटे की मिली पैरोल

Voice of Panipat

Leave a Comment