August 28, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में बिजली कर्मी और किसान की मौत, लाइट ठीक करते समय हुआ हादसा

हरियाणा के गोहाना में एक किसान और बिजलीकर्मी की मौत हो गई। खेत की बिजली लाइन में फॉल्ट ठीक करने के दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा आज सुबह करीब 10 बजे हुआ। मृतकों की पहचान गांव सिवानका निवासी बिजली कर्मचारी सौरभ और गांव मुड़लाना निवासी किसान जोगिंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जोगिंद्र ने

मुड़लाना के सिवानका रोड पर एक खेत में  बिजली लाइन में फॉल्ट को लेकर बिजली विभाग में शिकायत दी थी। जिसके बाद बिजली कर्मचारी सौरभ फॉल्ट ठीक करने के लिए खेत में पहुंचा था। जब सौरभ फॉल्ट को ठीक करने लगा तो उसने जोगिंद्र को मदद के लिए बुलाया।

इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई और दोनों करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों काफी हद तक झुलस गए और उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वहीं इस मामले में मृतकों के परिजनों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है  ? यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

Related posts

श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेन, देखें कहां-कहां से होकर गुजरेगी ये ट्रेनें

Voice of Panipat

इस बार करवा चौथ के दिन लगेंगा भद्रा, Check करें कब निकलेगा चांद 

Voice of Panipat

शादी समारोह में गया था परिवार, घर पर युवती ने फांसी लगाकर दी जान, वजह का नहीं हुआ खुलासा

Voice of Panipat

Leave a Comment