29.9 C
Panipat
October 12, 2026
Voice Of Panipat
India News

हरियाणवी सिंगर की यूपी में हत्या, जिम के बाहर हमलावरों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बीते बुधवार शाम को उत्तर प्रदेश के शामली में अंकित पर हमलावरों ने 18 राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल अंकित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मगर यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

कौन थे हरियाणवीं सिंगर अंकित बालियान ?
जानकारी के अनुसार हरियाणवीं सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान का जन्म शामली में हुआ था। लेकिन, पिछले काफी समय से वह हरियाणा के सोनीपत में रह रहे थे।अंकित का हरियाणवीं म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी नाम था।

बताया जा रहा है कि अंकित शामली में जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे, इसलिए वह कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ गांव (शामली) में ही रह रहे थे।

जिम के बाहर हमलावरों ने बरसाई गोलियां
बीते बुधवार की शाम को अंकित जिम गए हुए थे। जैसे ही वह जिम से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में बैठने लगे तो आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

हमलावरों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की। इस दौरान अंकित के सिर और पेट में 5 गोलियां लगी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल अंकित को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम
वहीं अंकित की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।

जांच में जुटी पुलिस
उन्होनें कहा कि जब तक अंकित के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी, जाम नहीं खोला जाएगा और हत्यारों के पकड़े जाने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वहीं इस मामले में जांच कर रही पुलिस का कहना है कि हत्यारों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस की टीमें पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

Related posts

समय पर पानी नहीं मिलने पर सूख रही है धान, पानीपत में बिजली कटौती से किसान परेशान

Voice of Panipat

PANIPAT:- टोल प्लाजा पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Voice of Panipat

PANIPAT:- 58 लीटर कच्ची शराब सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

Voice of Panipat