31.4 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 61 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर को किया काबू

हरियाणा के पंचकूला में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को बड़ी सफलता मिली। Panchkula की एंटी नारकोटिक्स सेल ने भारी मात्रा में हेरोइन के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 305 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 61 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-7 पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है  और उससे पूछताछ की जा रही है।

नशा सप्लाई करने के लिए आया था पंचकूला
आरोपी की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिले के जालालाबाद निवासी 21 वर्षीय समरजीत सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हेरोइन को पंजाब से पंचकूला में सप्लाई करना चाहता था।  

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल को बीते 23 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि जलालाबाद निवासी समरजीत सिंह भारी मात्रा में हेरोइन लेकर सेक्टर-6 स्थित टोपियरी पार्क के आसपास किसी ग्राहक को सप्लाई देने आने वाला है।

सूचना के आधार पर इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची, जहां एक युवक मोटरसाइकिल पर टोपियरी पार्क के गेट की ओर आता दिखाई दिया।

इस दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 305 ग्राम हेरोइन, एक आईफोन, कैश और मोटर साइकिल बरामद की गई है।

फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर उसका चार दिन का रिमांड हासिल किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-7 पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से नशे के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

Related posts

HARYANA में IG की शिकायत पर DGP अलर्ट, सैलरी से पैनल रेंट काटने को कहा

Voice of Panipat

इस जगह शुरू हुई कबाड़ वाहनों को स्क्रैप करने की पहली यूनिट, हर महीने होगी 2000 वाहनों को स्क्रैप करने की क्षमता, पढिये

Voice of Panipat

हरियाणा मे इन 3 ट्रेनों के संचालन में आंशिक परिवर्तन

Voice of Panipat