26.6 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में शादी के 6 महीने बाद विवाहिता मौत, ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप

हरियाणा के झज्जर में एक विवाहिता की शादी के सिर्फ 6 महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

6 महीने पहले हुई थी शादी
मृतका की पहचान सोनीपत के नीरपुर बांगर निवासी प्रबीना के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि इसी साल फरवरी 2026 प्रबीना की शादी झज्जर के दुबलधन माजरा गांव निवासी अनीश के साथ हुई थी। अनीश रोहतक PGI में फोर्थ क्लास कर्मचारी है।

ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप
मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होनें कहा कि शादी के समय अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद बेटी के ससुराल वाले और दहेज की मांग करने लगे।

वह कभी पैसे तो कभी वॉशिंग मशीन मांग रहे थे और मांगे पूरी न होने पर प्रबीना को मानसिक मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। उन्होनें आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर उसे फंदे पर लटका दिया।

मायके वालों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल बेरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

HARYANA और पंजाब में आज 2 घंटे के लिए बंद होगी Train, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

हरियाणा में पूर्व सरपंच की गोली मार की हत्या, पुरानी रंजिश के चलते किया कत्ल, पढिए पूरा मामला.

Voice of Panipat

पानीपत में फिर हादसा, एक फोन सुनते हुए रेलवे लाइन और दूसरा बंद फाटक कर रहा था क्रॉस, तभी आ गई ट्रेन

Voice of Panipat