42.6 C
Panipat
June 9, 2023
Voice Of Panipat
Big Breaking News Crime Haryana Haryana Crime Haryana News Panipat Panipat Crime

हरियाणा में पूर्व सरपंच की गोली मार की हत्या, पुरानी रंजिश के चलते किया कत्ल, पढिए पूरा मामला.

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- कनीना क्षेत्र के गांव धनौंदा में पूर्व सरपंच विक्रम सिंह की गोली व धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। मंगलवार रात को घर के बाहर ही बदमाश वारदात को अंजाम दे गए। 2-3 आरोपी गांव के होने का संदेह है। गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए उसे रेवाड़ी भी ले गए, मगर जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते विक्रम का कत्ल किया गया है। विक्रम सिंह खुद भी हत्या के एक मामले में आरोपी था।

मृतक के ताऊ लालाराम ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा विक्रम मंगलवार रात करीब 8 बजे घर के बाहर ही था। इसी दौरान गोलियों की आवाज सुनाई दी तो वे लोग दौड़कर बाहर आए। वहां करीब 6 बदमाश विक्रम पर हमला कर रहे थे। तलवारनुमा हथियार से विक्रम का हाथ काट दिया और उसे गोली मार दी। रेवाड़ी ट्राॅमा सेंटर में डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया।


बता दें कि 11 जून 2016 को कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा बस स्टॉप पर चुनावी रंजिश के चलते गांव के सरपंच विक्रम सिंह व उनके साथियों ने गांव के ही विनोद कुमार उर्फ भाता को गोली मार दी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं मंजीत बुरी तरह घायल हो गया था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

विवाहिता की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत अन्य पर केस दर्ज

Voice of Panipat

दिल्ली सहित इन राज्यों में बंद हुए स्कूल, पढिए पूरी खबर

Voice of Panipat

हरियाणा बजट 2020 ,हरियाणा सीएम मनोहर लाल कर  रहे है बजट पेश,सुझावों का लेकर कही ये बात 

Voice of Panipat