24.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Haryana News: हरियाणा के नूंह में पति- पत्नी ने दी जान, सामने आई ये वजह

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में एक दंपती ने अपनी जान दे दी। यहां गांव चित्तौड़ा में पति- पत्नी अपने घर में मृत पाए गए। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

तीन साल पहले हुई थी शादी
मृतकों की पहचान चित्तौड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय अफजल और उसकी 26 वर्षीय पत्नी साहिला के रूप में हुई है। अफजल और साहिला की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी।

कमरे में फंदे से लटके मिले पति- पत्नी
अफजल मिठाई की दुकान करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे उनके घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों अपने कमरे में फंदे से लटके मिले।

घटना की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि प्राथमिक जांच से यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा लग रहा है।

हालांकि, पति-पत्नी की मौत की वास्तविक वजह और विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।  पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related posts

सिरसा में बच्ची को अगवा कर उतारा मौत के घाट, देखिए पूरा मामला..

Voice of Panipat

Haryana:- बस अड्डों को बनाया जाएगा हाईटेक, लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा

Voice of Panipat

दिल्ली मेंं भारत टेक्स में पानीपत का युवा उद्यमी

Voice of Panipat