24.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, इन दो जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में आज 22 अगस्त को बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने दो जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जबकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश उत्तरी इलाकों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इस वजह से आज प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

इन दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यमुनानगर और कुरुक्षेत्र व आसपास के इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर-पूर्वी हरियाणा के जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में कई स्थानों (50% से 75% क्षेत्रों) पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों मे हल्की बूंदाबांदी की संभावना  

इसके अलावा दक्षिण और मध्य हरियाणा के जिलों जैसे हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश की संभावना है

Related posts

हरियाणा में अब सताएगी उमस भरी गर्मी, मानसून को लेकर IMD ने जारी किया नया अपडेट

Sahab Ram

हरियाणा में बारिश से बदला मौसम: पानीपत सहित कई जिलों में तेज बारिश के आसार

Voice of Panipat

HARYANA:- 6 जिलों में आज लू का रेंड अलर्ट, इस तारीख से होगी बारिश !

Voice of Panipat