32.7 C
Panipat
August 21, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा की यूनिवर्सिटी में  2 युवकों की हत्या, दो गुटों में हुआ था झगड़ा

हरियाणा के रेवाड़ी की एक यूनिवर्सिटी में दो युवकों की हत्या कर दी गई। दो गुटो में झगड़े के बाद तीन युवकों पर हमला किया गया। इस दौरान दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक घायल हो गया। वहीं हमले के बाद आरोपी फरार हो गए।  

जानकारी के अनुसार मामला रेवाड़ी की इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (IGU)  का है। मृतक युवकों की पहचान मांड्य के रहने वाले जतिन और निगानियावास निवासी हिमेश के तौर पर हुई है। वहीं घायल यशपाल बुढ़ाना गांव का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (IGU) में हुए झगड़े के कारण इन युवकों पर हमला किया गया। यूनिवर्सिटी में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों गुटों ने समय तय कर अपने साथियों को बुलाया था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यूनिवर्सिटी के गेट से ही दोनों गुटों के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। बाइक और कार पर सवार होकर आए युवको ने बाइक सवार जतिन, हिमेश और यशपाल पर भी हमला कर दिया।

आरोपियों ने पहले कार से तीनों की बाइक पर टक्कर मारी। इसके बाद सड़क पर गिराकर उन्हें बुरी लाठी और डंडों से पीटा। इस दौरान जतिन और  हिमेश की मौत हो गई। वहीं उनका साथी यशपाल बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

रेलवे अयोध्या के लिए चलाएगा स्पेशल ट्रेन

Voice of Panipat

पहले देवर ने भाभी का नहाते हुए बनाया अश्लील वीडियो, फिर कही ये बात, आप भी पढ़कर हो जाएंगे हैरान

Voice of Panipat

HARYANA में आज अंमित शाह, पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में होगे शामिल

Voice of Panipat

Leave a Comment