28.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Education

Success Story: बिना कोचिंग के पहले प्रयास में पास किया UPSC, 22 साल की उम्र में बनी IAS

Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा काफी कठिन होती है। इसे पास करने के लिए अभ्‍यर्थी को कई साल लग जाते है। लेकिन IAS अनन्या सिंह ने इस मुश्किल परीक्षा को अपने पहले प्रयास में न सिर्फ क्रैक किया बल्कि 22 साल की उम्र में वह अफसर भी बनी।

कौन है IAS अनन्या सिंह ?
अनन्या सिंह यूपी के प्रयागराज की रहने वाली है। उनकी शुरुआती पढ़ाई प्रयागराज के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से हुई। वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थी। अनन्या ने 10वीं में 96 प्रतिशत और 12वीं में 98.25 प्रतिशत अंक करके टॉप किया था।

बचपन से ही था आईएएस बनने का सपना

12वीं के बाद उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया। अनन्या का बचपन से ही सपना था कि वह IAS अफसर बने। ग्रेजुएशन के आखिरी साल में उन्होनें इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी।

हर रोज इतने घंटे पढ़ती थी आईएएस अनन्या
कॉलेज की पढ़ाई के साथ- साथ अनन्या यूपीएससी(UPSC) की परीक्षा के लिए भी कड़ी मेहनत करती थी। उन्होनें इसके लिए कोई कोचिंग नहीं ली, बल्कि सेल्फ स्टडी कर सफलता हासिल की। वह टाइम टेबल बनाकर हर रोज 7-8 घंटे पढ़ाई करती थी।

पहले प्रयास में क्रैक किया यूपीएससी
अनन्या ने साल 2019 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी। पहले ही प्रयास में अनन्या की मेहनत रंग लाई और उन्होनें अपना आईएएस बनने का सपना पूरा किया। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में शानदार 51वीं रैंक हासिल की थी.

एक साल की तैयारी और बन गई IAS अफसर
सिविल सर्विस एग्जाम के लिए अनन्या ने सिर्फ एक साल कड़ी मेहनत के साथ तैयारी की और इस कठिन परीक्षा को पास कर लिया। अनन्या ने साल 2019 में ऑल इंडिया में 51वीं रैंक हासिल की और महज 22 साल की उम्र में वह आईएएस अफसर बन गई।

Related posts

तीन बाद फ़ैल होकर नहीं मानी हार, फिर UPSC क्रेक कर गोंडा की वैष्णवी ने रच दिया इतिहास

Sahab Ram

1991 में जन्मी आरुषि मिश्रा ने रचा इतिहास, छोटी उम्र में UPSC समेत तीन बड़ी परीक्षा की क्रेक

Sahab Ram

October School Holiday List 2026: अक्टूबर में कब कब बंद रहेंगें स्कुल, देखें हरियाणा राजस्थान समेत देशभर में छुट्टियों की पुरी लिस्ट

Sahab Ram