35.1 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

सोनीपत में किसान का अनोखा प्रदर्शन: डीसी दफ्तर के गेट पर भैंस-कटड़ा बांधकर मांगा इंसाफ

Demanded justice by tying a buffalo and its calf at the DC office gate.

आधा एकड़ जमीन धोखे से बेचने का आरोप, 8 महीने से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा था किसान

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में जमीन विवाद को लेकर एक किसान ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। गांव सांदल कलां निवासी किसान सोनू ने अपनी आधा एकड़ जमीन कथित तौर पर धोखे से बेचे जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को अपने परिवार और पशुओं के साथ डीसी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसान ने डीसी कार्यालय के गेट पर भैंस और कटड़े को बांध दिया और प्रशासन से मामले में कार्रवाई कर जमीन वापस दिलाने की मांग की।

8 महीने से अधिकारियों के चक्कर काटने का किसान नद किया दावा

किसान सोनू का आरोप है कि किसी दूसरे व्यक्ति ने उसकी जमीन को अपनी जमीन बताकर बेच दिया। जमीन के मामले की जानकारी मिलने के बाद उसने अधिकारियों के समक्ष कई बार शिकायत दी, लेकिन करीब 8 महीने बीतने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
किसान का कहना है कि लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला। इससे परेशान होकर उसने अब डीसी कार्यालय के बाहर परिवार और पशुओं के साथ धरना शुरू किया है।

बोला- न्याय नहीं मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

सोनू का कहना है कि जब तक उसकी आधा एकड़ जमीन से जुड़े विवाद का समाधान नहीं किया जाता, तब तक वह प्रशासन के सामने अपना विरोध जारी रखेगा। किसान परिवार ने साफ किया कि वह अपने पशुओं के साथ डीसी कार्यालय के बाहर बैठा रहेगा और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग करता रहेगा।

जिला पार्षद ने भी उठाए प्रशाशन की अनदेखी पर सवाल

मामले को लेकर जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक किसान अपनी जमीन से जुड़े मामले को लेकर पिछले 8 महीने से अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और किसान को उसका हक दिलाने की मांग की। अब किसान के अनोखे प्रदर्शन के बाद प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजर है।

Related posts

हरियाणा:- पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगो ने ठगे लाखों रुपए, पैसे मागने पर आरोपियों ने दी धमकी, Fir दर्ज

Voice of Panipat

HARYANA में परिवार पहचान पत्र के बगैर खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी कोटे से नौकरी

Voice of Panipat

Nokia फिर से लोटेगा बाजार में, अब लॉच होने जा रहा है Nokia G42 5G

Voice of Panipat

Leave a Comment