35.1 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में हरियाणा के नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखिये पूरी लिस्ट

Haryana leaders assigned responsibilities in BJP's national team

भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में हरियाणा के नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। हरियाणा से जुड़े संजय भाटिया, बिप्लब कुमार देब, सतीश पूनिया और अरुण यादव को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में जगह दी गई है।


इन नियुक्तियों के बाद भाजपा की राष्ट्रीय टीम में हरियाणा की मजबूत मौजूदगी देखने को मिल रही है। संजय भाटिया और बिप्लब कुमार देब को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, हरियाणा भाजपा के प्रभारी रहे डॉ. सतीश पूनिया और नेता अरुण यादव को भी नई राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण स्थान मिला है।


पार्टी संगठन में हरियाणा के नेताओं को मिली इन जिम्मेदारियों को प्रदेश के लिए अहम माना जा रहा है। नई टीम के जरिए भाजपा ने संगठन में अनुभवी नेताओं के साथ अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े चेहरों को भी जिम्मेदारी देने का संकेत दिया है।

Related posts

धारदार हथियार से चोट मारने व धमकी देने के मामले मे तीन आरोपित काबू

Voice of Panipat

मन्दिर मे दानपात्र से नगदी चोरी करने करने वाले आरोपी से नगदी बरामद

Voice of Panipat

HARYANA के पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज ने छोड़ी BJP, लगाए गंभीर आरोप

Voice of Panipat

Leave a Comment