28.4 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां- कहां होगी बारिश ?

हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मानसून के एक्टिव होने से प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। जिससे राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी और झमाझम बारिश होने के आसार है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

IMD ने आज 17 अगस्त को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा फतेहाबाद, सिरसा और हिसार में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

हरियाणा में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

मानसून की सक्रियता के कारण इस पूरे हफ्ते हरियाणा में झमाझम बारिश हो सकती है। 18 अगस्त को राज्य में मानसून की गतिविधियां तेज होगी। उत्तर, पूर्व और मध्य हरियाणा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

19 अगस्त को ज्यादातर हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 20 अगस्त को मौसम में दिनभर बदलाव देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

21 अगस्त को हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है। कुछ जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। 22 अगस्त को भी राज्य में मानसून का असर बना रहने की संभावना है।

इस दौरान कई जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। वहीं 23 अगस्त को हरियाणा में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस पूरे हफ्ते मानसून के एक्टिव रहने से मौसम सुहावना रहेगा और तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

Related posts

हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम का ताजा अपडेट

Sahab Ram

कल 12 सितंबर का मौसम: हरियाणा- पंजाब समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

Weather Forecast: हरियाणा में फिर से होगी मानसून की वापसी, बारिश को लेकर आया IMD का ताजा अपडेट

Sahab Ram