33.7 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Education

Success Story: 21 साल की उम्र में पास किया UPSC, पहले IPS और फिर बनीं IAS

IAS Divya Tanwar: यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सफल होना देश के लाखों उम्मीदवारों का सपना होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला अफसर के बारें में बताने जा रहे है जिन्होनें इस परीक्षा को दो बार पास किया। वह पहले IPS बनीं और फिर आईएएस ।

कौन है IAS Divya Tanwar ?
हम बात कर रहे है IAS दिव्या तंवर की। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के निम्बी गांव की रहने वाली दिव्या ने शुरुआती पढ़ाई अपने होम टाउन के एक सरकारी स्कूल में की थी। इसके बाद में उनका चयन नवोदय विद्यालय, महेंद्रगढ़ में हो गया।

ऐसे शुरू हुआ यूपीएससी का सफर

12वीं के बाद उन्होनें महेंद्रगढ़ के ही एक सरकारी महिला कॉलेज से BSc की पढ़ाई पूरी। ग्रेजुएशन के बाद दिव्या ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। दिव्या जब छोटी थी तब ही उनके पिता का निधन हो गया था। ऐसे में घर की सारी जिम्मेदारी उनकी मां पर थी। आर्थिक हालात अच्छे नहीं थे पर उनकी मां ने घर को संभालते हुए दिव्या का हर कदम पर साथ दिया। जब दिव्या ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की तो उनकी मां उनके साथ खड़ी थी।

पहली प्रयास में बनीं IPS
दिव्या तंवर ने साल 2021 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी। तब दिव्या की उम्र महज 21 साल की थीं। अपने पहले प्रयास में दिव्या ने यूपीएससी जैसी मुश्किल परीक्षा को न सिर्फ पास किया बल्कि ऑल इंडिया 438वीं रैंक हासिल की और वह IPS बनी। लेकिन दिव्या का सपना था कि वह IAS बने। फिर क्या था दिव्या ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी।

दूसरी बार बनी IAS अफसर
इसके बाद दिव्या ने साल 2022 में ही दूसरी बार यूपीएससी की परीक्षा दी। अपने दूसरे प्रयास में भी दिव्या को सफलता मिली। साल 2022 में दिव्या ने ऑल इंडिया रैंक 105 हासिल कर अपना IAS बनने का सपना पूरा कर लिया। दिव्या तंवर अपने दृढ़ संकल्प और महत्वाकांक्षा की मिसाल बन चुकी हैं।

Related posts

HARYANA: परीक्षा से पहले नही लिए जाएंगे टैबलेट, हरियाणा सरकार का यू-टर्न, 5 लाख स्टूडेंट्स को राहत

Voice of Panipat

Haryana सरकार का बड़ा फैसला, अब हिंदी मीडियम में भी होगी सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

Voice of Panipat

Haryana मे बदला स्कूलों का समय, देखिए नया टाइम टेबल

Voice of Panipat