33.5 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

School Closed: हरियाणा के इन 13 जिलों में आज स्कूल बंद, देखें कहां- कहां रहेगी छुट्टी ?

School Closed: हरियाणा के इन 13 जिलों में आज स्कूल बंद, देखें कहां- कहां रहेगी छुट्टी ?

Haryana Govt Holidays: हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने आज 17 अगस्त को प्रदेश के 13 जिलों में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया है। इन जिलों में आज सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। इसको लेकर बीते रविवार को ही आदेश भी जारी कर दिए गए है।

इन जिलों में रहेगी स्कूलों की छुट्टी

जिला शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। , आदेश के अनुसार सोमवार को पंचकूला, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, हांसी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, कैथल, फरीदाबाद और नूंह जिलें में स्कूलों की छुट्टी रहेगी।  

साथ ही शिक्षा विभाग ने जारी निर्देशों में साफ किया गया है कि जिन जिलों में 17 अगस्त की छुट्टी का ऐलान किया गया है वहां सभी सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। स्कूल प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस वजह से हुआ छुट्टी का ऐलान

बता दें कि ये फैसला स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के बाद लिया गया। बीते15 अगस्त को हुए डिस्ट्रिक्ट लेवल स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र और टीचर्स ने हिस्सा लिया था।

इसे ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों और शिक्षको को आराम देने के लिए अलग-अलग जिलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। हालांकि, कैथल में यह छुट्टी सिर्फ उन्हीं स्कूलों के लिए लागू होगी, जिनके छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

Related posts

अचानक ऑटो में बैठकर निकल पड़े सीएम खट्टर, सुरक्षा कर्मियो में मचा हड़कंप

Voice of Panipat

हरियाणा में BJP ने सभी जिलों में भाजयुमों जिलाध्यक्ष किए घोषित, देखिए लिस्ट

Voice of Panipat

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में 248 कॉन्स्टेबल (जीडी) भर्ती, आवदेन इन दिन से

Voice of Panipat