33.7 C
Panipat
August 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

हरियाणा में यूजी, पीजी के छात्रों को राहत, फीस जमा करने की अंतिम आगे बढ़ी, जाने कब तक कर सकते हैं आवेदन ?

Relief for UG and PG students in Haryana

हरियाणा में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) के छात्रों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने यूजी और पीजी में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 अगस्त, 2026 कर दी है। इससे प्रदेश के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित कॉलेजों में यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष में प्रमोशन/प्रवेश लेने वाले छात्रों को बड़ी

छात्रों ने किए थे अनुरोध

उच्च शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि विभिन्न कॉलेजों और छात्रों की ओर से प्रवेश पोर्टल दोबारा खोलने और समय बढ़ाने के अनुरोध प्राप्त हुए थे। इन्हीं अनुरोधों को देखते हुए फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। पहले तय समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने वाले छात्र अब अतिरिक्त समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

सभी कॉलेजों पर लागू होगा आदेश

यह आदेश हरियाणा की सभी यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित कॉलेजों में लागू होगी। विभाग ने संबंधित यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलरों और कॉलेजों के प्रिंसिपल को विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने तथा लंबित प्रवेश प्रक्रिया पूरी करवाने के निर्देश दिए हैं। 

Related posts

बाइक चोरी करने वाला युवक काबू, दो वारदातो का खुलासा, यहा से चोरी की थी BIKE

Voice of Panipat

हरियाणा के जाने माने पत्रकार सुनील मलिक बने आप पार्टी के मीडिया कोऑर्डिनेटर

Voice of Panipat

Gold–Silver की किमतों में आज आया बड़ा उछाल, जानिए क्या है आज का भाव

Voice of Panipat

Leave a Comment