33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

कृषि कानूनों के वापसी प्रस्ताव को मिली मंजूरी, पढिए

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- PM  दी द्वारा कृषि कानून वापसी की घोषणा के बाद बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। अब संसद के शीतकालीन सत्र में इन कानूनों को वापस लेने की अंतिम प्रक्रिया पूरी होगी। ससंदीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये तीनों कानून पूरी तरह से निष्प्रभावी हो जाएंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राष्ट्र के नाम संबोधन में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी थी। पीएम ने इस दौरान कहा था कि ये कानून किसानों के हित में थे, लेकिन हम किसानों को कानूनों की अहमियत समझा नहीं पाए, इसलिए तीनों कानून वापस लिए जा रहे हैं। उधर, पीएम की घोषणा से किसानों में उत्साह है। किसान इसे अपनी बड़ी जीत की तरह देख रहे हैं, लेकिन किसान संगठनों का कहना है कि वे प्रदर्शन तबतक जारी रखेंगे, जब तक संसद की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। जबकि, पीएम ने अपनी घोषणा के साथ ही साथ किसानों से वापस लौट जाने की अपील की थी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के अंबाला में कामयाब हुई ‘फोनबंदी’ तकनीक, अब जेलों में हाईटेक पहरेदारी, जैमर की बजाय अपनाया ये फॉर्मूला

Sahab Ram

Breaking:- IPL दोबारा शुरू कराने पर BCCI की मीटिंग आज

Voice of Panipat

हरियाणा में संविदा महिला कर्मचारियों को CM सैनी ने दी बड़ी राहत

Voice of Panipat