27.7 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल फिर बिगड़ेगा मौसम, इन 4 जिलों में होगी भारी बारिश

Kal Ka Mausam: हरियाणा में आज रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसके चलते कल 17 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी है।

इन जिलों में आज हुई झमाझम बारिश
आज 16 अगस्त को हरियाणा में मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ने के कारण बारिश की गतिविधियां थोड़ा कम देखने को मिली। राज्य के कई जिलों में रविवार को मध्यम से हल्की और कुछ स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई है। वहीं उत्तरी हरियाणा के जिलों जैसे- पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश जारी है।

कल फिर बिगड़ेगा मौसम
वहीं अब कल के मौसम को लेकर भी ताजा अपडेट आ गया है। प्रदेश में कल 17 अगस्त से एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ सकता है। जिसके चलते सोमवार को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

इन चार जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 अगस्त को उत्तरी हरियाणा के जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। इसके बाद 18 अगस्त को भी बारिश होने के आसार है।

Related posts

हरियाणा में अगले 5 दिन पडेंगी कड़ाके की ठंड

Voice of Panipat

मौसम में बड़ा परिवर्तन, हरियाणा सहित इन राज्‍यों का जानें हाल

Voice of Panipat

Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब होगी बारिश ?

Sahab Ram