33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में हाईटेंशन तार की चपेट में आया श्रद्धालुओं से भरा कैंटर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल

हरियाणा के करनाल में बड़ा हादसा हो गया। यहां घरौंडा में श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक कैंटर पर बिजली की तार टूटकर गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बागड़ धाम जा रहा थे श्रद्धालु

ये हादसा घरौंडा में मिनी बाईपास पर हुआ। कैंटर में सवार सब श्रद्धालु राजस्थान के बागड़ धाम जा रहे थे। देर रात करीब साढ़े 10 बजे कैंटर श्रद्धालु को लेकर घरौंडा से राजस्थान के लिए रवाना हुआ। कैंटर में करीब 50 से 60 महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे।

कैंटर जैसे ही श्रद्धालुओं को लेकर मिनी बाईपास के पास पहुंचा तो उसका ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन बिजली की तारों के संपर्क में आ गया। तार टूटकर कैंटर पर गिर गई और देखते ही देखते वाहन में करंट फैल गया। करंट लगने से कई श्रद्धालु झुलस गए और कैंटर में आग भी लग गई।

हादसे में रिटार्यड फौजी की मौत

इस हादसे में कैंटर के पास खड़े रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। मृतक की पहचान घरौंडा निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। इसके अलावा 15 से 20 लोग इस हादसे में झुलस गए। घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 7 लोगों को करनाल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि अधिक सवारियों को बैठाने के लिए ड्राइवर ने कैंटर के ऊपर पाइप और लोहे की रेक लगाकर दो मंजिला व्यवस्था बनाई थी। इससे कैंटर की ऊंचाई करीब 3 फीट बढ़ गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Related posts

पीएम मोदी ने अबू धाबी में हिंदू मंदिर का किया उद्घाटन

Voice of Panipat

महिलाओं का सम्मान करना हम सबका नैतिक कर्तव्य -DC

Voice of Panipat

इस योजना से किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार की बचत, हरियाणा के कृषि मंत्री का दावा

Sahab Ram